ख़बर शेयर करें -

जसपुर। जसपुर पुलिस ने 75 साल की वृद्धा के साथ दुष्कर्म व मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  एक व्यक्ति ने जसपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 मई की शाम को उसकी भाभी रोज की तरह जानवर चराने के लिए गयी थी, जहाँ एक सफेद दाढ़ी वाले व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट कर गलत काम करने की कोशिश की है।

एसएसपी अजय गणपति द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर को तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के आदेश /निर्देश दिये गये। जिसके बाद वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में बीएनएस की धारा 62/ 64(1) /115 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी के आदेश पर एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ प्रशांत कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में अपराध के अनावरण हेतु सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन व सुरागरसी पतारसी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा मामले की जांच एसआई रुचिका चौहान के सुपुर्द की गयी।

 

एसआई रुचिका चौहान द्वारा पीड़िता से घटना के संबन्ध में विस्तृत पूछताछ की गयी तो पीड़िता द्वारा स्वयं के साथ दुष्कर्म होने की बात बतायी गयी, जिसके आधार पर अभियोग में दुष्कर्म की धाराओं की बढ़ोतरी की गयी। जांच के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसके साथ कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फार्म, हल्दुवासाहू द्वारा मारपीट कर जबरदस्ती बलात्कार किया गया है। जिसके बाद प्रकाश में आए साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया गया।

 

पुलिस टीम में कोतवाल जसपुर राजेश पाण्डेय, एसएसआई भूपाल राम पौरी, एसआई राजेंद्र प्रसाद, संतोष देवरानी, हरीश आर्या, रुचिका चौहान, कां. कुलदीप सिंह, विपिन चन्द्र, अरुण कुमार, भवान सिंह तथा होमगार्ड दीक्षित कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page