ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बहुमूल्य जेवरात चोरी का नैनीताल पुलिस ने 12 घण्टे के भीतर खुलासा कर दिया है। एसएसपी प्रहलाद मीणा के कुशल नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने चोरी किये गए जेवरात और अन्य कीमती सामान बरामद कर लिए हैं। इनकी कीमत सात लाख 90 हजार रुपए है। पुलिस टीम ने दो शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने इसका खुलासा किया। बताया कि काठगोदाम थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 37, दमुवाढूंगा में 16 नवंबर 2024 को वादी किशन राम के घर में चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के बहुमूल्य जेवरात, घरेलू सामान, गैस सिलेंडर और नगदी चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर चोरी का मामला थाना काठगोदाम में धारा 305/331 बीएनएस के तहत 19/11/2024 को बनाम अज्ञात में पंजीकृत किया गया। एसएसपी नैनीताल के कुशल नेतृत्व में पुलिस की त्वरित कार्यवाही की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन और सख्त निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक क्राइम/नगर हरबंश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गहन जांच और सटीक सुरागरसी करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों, गौरव कुमार (25 वर्ष) और बबलू आर्या (28 वर्ष) को वृद्धा आश्रम के पास चौफला से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त
गौरव कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी- मलूना चौफुला दमुआढॅूगॉ उम्र- 25 वर्ष, बबलू आर्या पुत्र स्व0 जगदीश आर्या निवासी- उपरौक्त उम्र-28 वर्ष हैं। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूर्व में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इस बार वे चोरी का सामान लेकर लखनऊ भागने की फिराक में थे।
इनके पास से दो अदद गलोबन्द (सोने के), तीन अदद मंगलसूत्र (सोने के), दो अदद नथनी (सोने की), एक अदद अंगूठी (सोने की), एक अदद कर्णफूल (सोने का), अदद नोज पिन (सोने की), जोड़ी पाजेब (चांदी की), एक अदद घड़ी, दो अदद गैस सिलेंडर (भारत कंपनी), एक एलसीडी (सैमसंग) बरामद हुए। इनकी कीमत लगभग 7,90,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री दीपक विष्ट,उप-निरीक्षक अरुण सिंह राणा, उप-निरीक्षक श्री कृपाल सिंह कांस्टेबल अशोक रावत, कांस्टेबल भानू प्रताप ओली, कांस्टेबल भुवन चन्द्र शामिल थे। एसएसपी नैनीताल ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि नैनीताल पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने घरों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page