ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल के मुखानी थाना क्षेत्र क्षेत्र में हुई चोरी मामले में एसएसपी नैनीताल ने खुलासा किया। पुलिस ने चोरी हुए चार लाख 80 हजार रूपये लगभग के सोने के जेवरात सहित शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि दिनांक 21.12.2024 को वादी दीपेन्द्र चंद पांडे पुत्र केशव दत्त पांडे निवासी गली नंबर 3 शिव विहार लोहरिया साल मल्ला थाना मुखानी की तहरीर कि 13/11/24 से 15/11/24 के बीच चोर द्वारा उनके घर से सोने के जेवर तथा पैसे चोरी करने की सूचना दी। उक्त सूचना पर थाना हाजा पर मुकदमा धारा 305(a) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस टीम गठित कर मामले के शीघ्र अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
प्रकाश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन करने पर 05/01/25 को एक युवक को 52 डाट से बसानी को जाने वाले रास्ते पर मय चोरी किये गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियोग में धारा 331(4)/317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताएं कि वह चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहा था अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के मुकदमों में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार राठौर पुत्र राम अवतार निवासी कुसुमखेड़ा आर के टेन्ट रोड राज विहार कॉलोनी फेस 2 मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष है। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से 01 जोड़ी पीली धातु के कंगन, 01 पीली धातु का मंगलसूत्र, 01 पीली धातु की अंगूठी बरामद हुए हैं।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल गणेश गिरी, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल रोहित शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page