ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा का नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार जारी है। पुलिस ने तीन करोड़ रुपए से अधिक कीमत की स्मैक के साथ तीन शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। थाना पुलभट्टा क्षेत्र से पकड़ी गई एक किलो 58 ग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन करोड़ रुपए से भी अधिक है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिहनगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । जिस क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना पुलभट्टा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा रात में सघन वाहन चैकिग मे शंकर फार्म कट के पास से एक कार बैगनार यूपी 14 सीएफ 9528 को पकडा। कार मे सवार लोगों को संदिग्ध पाते हुए कडी पूछताछ व तलाशी लेने पर तीनों व्यक्तियो से एक किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा यह स्मैक फतेहगंज पश्चिमी निवासी रिफाकत पुत्र शखावत निवासी फतेहगंज पश्चिमी बरेली से लाकर आज सितारगंज में देने जाना बताया गया ,जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त खुर्शीद व आसमा पति पत्नी हैं। जोकि पूर्व में भी एनडीपीएस में कई बार जेल जा चुके है। जिस रिफाकत से यह स्मैक आई है वह रिफाकत भी कई बार जेल जा चुका है। रिफाकत की पत्नी रेशमा पूर्व में कई बार जेल जा चुकी है। जिसका वर्तमान देहान्त होने की खबर संज्ञान में आयी है। अभियुक्तों से पूछताछ में यह बात भी प्रकाश में आयी है कि रिफाकत का अधिकतर बडी खेप में स्मैक देने का कारोबार ठाकुरद्वारा में है, जहा से स्मैक छोटे-छोटे रुप में अन्यत्र सप्लाई की जाती है। पूछताछ में कुछ नामों का खुलासा हुआ है जिनके सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी ।बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 03 करोड से अधिक है ।
गिरफ्तार अभियुक्त सानू पुत्र रहीश अहमद निवासी मोहल्ला अंसारी वार्ड नम्बर 08 रामकटोरी के पास फतेहगंज पश्चिमी थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली उत्तर प्रदेश,
खुर्शीद पुत्र अली हसन निवासी अलीखाँ मोहल्ला हजरतनगर थाना काशीपुर जिला उधमसिहनगर, आसमा पत्नी खुर्शीद निवासी अलीखाँ मोहल्ला हजरतनगर थाना काशीपुर जिला उधमसिहनगर हाल पता ग्राम मिसरवाला थाना कुण्डा उधमसिहनगर शामिल हैं।
गिरफ्तारी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र सिह विष्ट , उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक धीरज वर्मा , उपनिरीक्षक रिनी चौहान , हेड कांस्टेबल धरमवीर सिह, कांस्टेबल महेन्द्र सिह बिष्ट , कांस्टेबल दीपक विष्ट,कांस्टेबल चारू पन्त, महिला कांस्टेबल ममता शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page