ख़बर शेयर करें -

डोईवाला। गोल्ड माइंस में निवेश करने का लेकर एक फेसबुक फ्रेंड ने डोईवाला के मियांवाला निवासी एक युवक से आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक की तहरीर पर डोईवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया कि आनंद विहार मियांवाला निवासी कुलदीप सिंह चौहान ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके फेसबुक अकाउंट में आराध्या शर्मा नाम की एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। कुछ समय फेसबुक और टेलीग्राम पर उनकी बात होती रही। उक्त महिला ने उसका विश्वास जीत लिया। उसके बाद उसने उसे कम निवेश पर ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया।

महिला ने उसे बताया कि वह गोल्डमाइंस कंपनी में निवेश पर दुगुना पैसा कमा सकता है। वह महिला की बातों पर आ गया। उसके बाद उक्त महिला ने उसे एक वेबसाइट का लिंक भेजा और कहा कि यह गोल्डमाइंस कंपनी की वेबसाइट है। इसमें अपना पंजीकरण कर दो। महिला के अनुसार उसने उस वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कर दिया। उसके बाद महिला ने उक्त वेबसाइट के जारिये कई बार में करीब आठ लाख रुपये निवेश कर दिए। पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page