ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर के कांडा में 32 लाख रुपए गबन के आरोप में कांडा पुलिस ने सिमगड़ी पोस्ट-ऑफिस के डाक सेवक सुरेंद्र सिंह पंचपाल को घर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने 59 खाताधारकों को 25 लाख और विभाग को सात लाख का चूना लगाया है।

बीते दिनों सिमगड़ी के डाक सेवक पर गबन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कमेड़ीदेवी पोस्ट-ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और डीएम से शिकायत की थी। प्रदर्शन के बाद डाक विभाग ने

छह सदस्यीय जांच समिति बनाई। तीन दिन पहले जांच टीम कमेड़ीदेवी पहुंची। जांच में गड़बड़ी न हो इस कारण डीएम के निर्देश पर एसडीएम मोनिका भी मौजूद रहीं। जांच में 32 लाख रुपये के गबन की बात सामने आई।। मुकदमा दर्ज होने के बाद 12 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अल्मोड़ा के डाक अधीक्षक राजेश कुमार बिनवाल ने बताया कि डाक सेवक सुरेंद्र सिंह पंचपाल ने 25 लाख खाताधारकों और सात लाख विभाग के हैं। अभी 12 लाख की वसूली की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page