ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह दावा करते हुए पुलिस ने बताया कि प्रमोद अब भी मामले में शामिल अन्य लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है।

 

जांच टीम आरोपी को लेकर देहरादून के कैनाल रोड स्थित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कैंप कार्यालय पहुंची। यहां प्रमोद के कक्ष को खंगाला गया, लेकिन पुलिस को वहां से कोई संदिग्ध वस्तु या सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में प्रमोद ने माना उसने मंदिर से कुछ सामान उठाया था। दूसरी ओर दून में इंस्पेक्टर महादेव उनियाल ने इस मामले को उठाने वाले संदीप खत्री के बयान भी दर्ज कर लिए। गुरुवार दोपहर पुलिस प्रमोद को लेकर बदरीनाथ के लिए रवाना हो गई। एसआईटी का नेतृत्व कर रहे सीओ मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी की रिमांड अवधि आज शुक्रवार को पूरी हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page