ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर पुलिस ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेशपत्र बनाकर छात्रा से परीक्षा दिलाने के आरोप में एक प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। उसने ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों से रुपये लेकर पास कराने का झांसा दिया था। आरोपी ने छात्रा का फर्जी प्रवेशपत्र तैयार कराया और उसके स्थान पर दूसरी छात्रा को परीक्षा दिलवा दी। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।

चंगेज निवासी ज्वालापुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वयं को ज्वालापुर स्थित अल्मोडिया इस्लामिक हाईस्कूल का प्रिंसिपल बताया। साथ ही द सक्सेज प्वॉइंट नाम से व्हाट्सएप/सोशल मीडिया ग्रुप के जरिये ऑनलाइन कोचिंग चलाने की बात भी स्वीकार की। उसने ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों से परीक्षा पास कराने के नाम पर धनराशि ली और एक अन्य छात्रा की फोटो का उपयोग कर फर्जी प्रवेशपत्र तैयार कराया।

उसी प्रवेशपत्र के आधार पर वास्तविक परीक्षार्थी की जगह दूसरी छात्रा को परीक्षा में बैठाया गया। आरोपी को धोखाधड़ी, कूटरचना और सार्वजनिक परीक्षा में प्रतिरूपण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि 24 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद में हाईस्कूल परीक्षा के दौरान प्रतिरूपण का मामला सामने आया था। इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तीन युवक और चार युवतियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेशपत्र बरामद किए थे। इस मामले की जांच भी जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page