ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई है। इस घटना से पूरे शिक्षा महकमे और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56 वर्ष), निवासी सैंज, सुबह रोजाना की तरह अपने स्कूल जा रहे थे। वह मुख्य सड़क तक अपनी गाड़ी से पहुंचे और वहां से पैदल स्कूल की तरफ बढ़ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के बाद प्रधानाचार्य लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page