ख़बर शेयर करें -

देहरादून। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में राहुल नाम के एक युवक को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डॉक्टरी की इंटर्नशिप करते पकड़ा गया है। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के वेरिफिकेशन में यह मामला सामने आया है। युवक के दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद काउंसिल के रजिस्ट्रार ने कॉलेज प्राचार्य को युवक के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में दो माह पहले राहुल पुत्र श्याम सिंह ने विदेश में डॉक्टरी की पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप के लिए आवेदन किया था। कॉलेज को जो दस्तावेज दिए गए उसके अनुसार युवक ने रूस के एक कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई के बाद नेशनल स्क्रीनिंग टेस्ट पास किया था। इन दस्तावेजों के आधार पर कॉलेज प्रशासन की ओर से युवक को एमबीबीएस डॉक्टरों के साथ इंटर्नशिप दे दी गई। इस बीच उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने युवक के दस्तावेज जांचे, जिसमें युवक की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज एनएमसी के डेटाबेस में राजेश गुप्ता के नाम से दिखाई दिए। इस पर काउंसिल की ओर से दस्तावेजों की गहन जांच की गई तो इंटर्नशिप करने वाले युवक के दस्तावेज फर्जी मिले। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ सुधीर पांडेय ने बताया कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर युवक इंटर्नशिप करते हुए पाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page