ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात दो युवकों ने डंडों से पीट कर राजमिस्त्री की हत्या कर दी। यही नहीं बीच बचाव करने गई बेटी को भी डंडे से पीट दिया। इस घटना में उसका सर फट गया, फिलहाल हत्या करने वाले दोनों युवक फरार चल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में मंगलवार रात 11 बजे दो युवक पड़ोस की छत पर चढ़ गए। आवाज सुनकर राजमिस्त्री छत पर पहुंचा तो युवकों से उसकी हाथापाई हो गई इस दौरान युवकों ने राजमिस्त्री पर डंडों से हमला बोल दिया। इसी बीच राजमिस्त्री सीढ़ी से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने बीच बचाव करने आई राजमिस्त्री की बेटी के सिर पर डंडा मारकर उसे भी लहूलुहान कर दिया।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला 47 वर्षीय राजमिस्त्री गोधन दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में केसर सिंह के मकान में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ किराए पर रहता था, पत्नी सोनी ने बताया कि बीती रात रात उसकी पुत्री छत पर फोन पर बात कर रही थी। उसके साथ में छोटी बहन भी थी। रात में गोधन को छत पर आवाज सुनाई दी, जब वह पहुंचा तो दो युवक छत पर मिले। जब गोधन ने उनसे पूछा तो दोनों में बहस हो गई तो गोधन को डंडों से जमकर पीटा। जहां गोधन सीढ़ी पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
एक युवक ने गोधन की लड़की के सिर पर डंडा दे मारा जिससे उसका सिर फट गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने घायल किशोरी और गोधन को एसटीएच भिजवाया, जहां गोधन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोधन की बेटी के सिर में 12 टांके लगे हैं, जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है दोनों युवकों को परिवार वाले जानते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page