ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी । हल्द्वानी- रामपुर रोड पर बेल बाबा मंदिर के पास शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश करते ट्रक को पुलिस ने टीपी नगर पुलिस चौकी से पहले ही पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, बरेली रोड निवासी 29 वर्षीय दीपक मनराल पुत्र गोपाल सिंह मनराल रुद्रपुर स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। शनिवार रात वह बाइक से रुद्रपुर से हल्द्वानी लौट रहे थे। वह टांडा जंगल पार कर बेल बाबा मंदिर के निकट पहुचे, पीछे आ रहे राजस्थान नंबर के एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर उसे घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने एसटीएच पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मौत उनकी पुष्टि की। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि दीपक मनराल रुद्रपुर के एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page