ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीडाखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है, ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सुबह पी.आर.डी. जवान ने सूचना दी की पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम रवाना हो गई है। बताया कि चिकित्सकों की टीम भेज दी गई है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम मौके पर ही किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page