ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास गुरुवार देर रात एक रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मुखानी थाना क्षेत्र के पीलीकोठी निवासी 35 वर्षीय मनोज की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 11.30 बजे मनोज अपने साथी मुखानी के भवानी विहार बड़ी मुखानी निवासी तेज सिंह थापा के साथ बाइक से देवलचौड़ की तरफ जा रहा था। एसटीएच से कुछ ही दूरी पर हल्द्वानी की तरफ आ रही रोडवेज बस से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक काफी दूर तक घिसटती हुई गई। राहगीरों ने दोनों युवकों को एसटीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। घायल तेज सिंह का इलाज चल रहा है। ोडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page