ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, इस हादसे में घायल 9 वर्षीय मासूम योगेश जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। जिसका उपचार सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है, सड़क हादसे में इस मासूम योगेश ने अपने पिता तुलसी प्रसाद माता रमा देवी और भाई तरुण को भी खो दिया है और योगेश खुद सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई को लड़ रहा है।
सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया है, जिसके बाद बच्चे को अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका सीटी स्कैन किया जा रहा है। मामले की सवेदनशीलता को देखते हुए खुद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह मौके पर मौजूद रही, उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल अरुण जोशी समेत इमरजेंसी में तैनात तमाम डॉक्टर को योगेश का बेहतर से बेहतर इलाज करने की निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page