ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्रान्तर्गत एक कार हुई दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पति, पत्नी और बेटी की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया।
पुलिस के मुताबिक आज 28 मई 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि सल्ट क्षेत्रान्तर्गत चचरोटी नामक स्थान पर एक सेंट्रो कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। सेंट्रो वाहन(UK 08 U 6028) में एक ही परिवार के 04 सदस्य सवार थे जो रुड़की से देघाट की ओर जा रहे थे। घटना में तीन (01 पुरुष 01 महिला 01 बालिका) की मौके पर मृत्यु हो गई एवं अन्य शेष बालक घायल था।
एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल बच्चे को अस्पताल भिजवाया एवं तीनों शवों को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
हादसे में मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी सिविल लाइन रुड़की दिल्ली रोड मोहनपुरा हरिद्वार, उनकी पत्नी शशि सैनी पत्नी मुनेंद्र सिंह,
अदिति पुत्री मुनेंद्र सिंह, उम्र 9 वर्ष की मौत हो गई। अर्णव पुत्र मुनेंद्र सिंह, उम्र 11 वर्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page