ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था। उसके घरों की तलाशी लेने पर विजिलेंस को 23.97 लाख रुपए बरामद हुए हैं। आरोपित को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले एक ठेकेदार ने कार्यालय में पहुंचकर शिकायत कि थी कि लघु सिचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी उनसे घूस मांग रहा है।
हल्द्वानी सेक्टर के विजिलेंस सीओ अनिल मनराल ने बताया कि कन्याल के देहरादून और हल्द्वानी आवास पर बुधवार देर रात तक तलाशी ली गई। देहरादून आवास से 16.73 लाख व हल्द्वानी आवास से 3.38 लाख रुपए मिले हैं। हल्द्वानी के ऊंचापुल स्थित जिस लघु सिंचाई कार्यालय में आरोपित बैठता था वहां से 3.86 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। आरोपित से पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page