ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। रुद्रपुर के गल्ला मंडी में रविवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने पांच सगे भाइयों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और एक जेसीबी भी बरामद की है। वारदात में लिप्त पाए गए पांच और लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात ढाई बजे गल्ला मंडी में हत्याकांड की सूचना मिली। दुकान के विवाद में मॉडल कॉलोनी निवासी अवधेश कुमार सलूजा और उसके भाई दिनेश कुमार सलूजा दोनों पुत्र सुन्दर दास सलूजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईश्वर कॉलोनी निवासी व्यापारी गुरमेज सिंह और उनके छोटे बेटे मनप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने गुरमेज के बड़े बेटे सुरेन्द्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

जांच में पता चला कि अवधेश, दिनेश के तीन और भाई मॉडल कॉलोनी निवासी चरनजीत, गल्ला मंडी निवासी हेमन्त और हरीश भी इस हत्याकांड में शामिल थे। जबकि बिलासपुर हाल एलायंस कॉलोनी निवासी कांट्रेक्टर विशाल आनंद पुत्र आनंद कुमार ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजाम किया था। पुलिस ने मंगलवार सुबह पांचों भाइयों अवधेश, दिनेश, हेमन्त, चरनजीत, हरीश और उनके साथी विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page