ख़बर शेयर करें -

गोपेश्वर। नंदाकिनी नदी में नहाते वक्त कुमजुग गांव के एक युवक को नदी में डूबने से बचाने में एक युवक की मृत्यु हो गई है।

बताया गया है कि युवक सेना का जवान था। अपने दोस्त को बचाने के लिए वह नदी में कूदा था। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाल लिया है। शव को पोस्टर्माटम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

गढ़वाल राइफल में तैनात सुनील रावत इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। वह गांव के अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए पुनेरा गदेरे व नंदाकिनी के संगम पर गए थे। नहाते समय एक युवक गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा, सुनील उसे बचाने के लिए नदी में कूद गये। दोस्त को तो उन्होंने बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद पत्थर के बीच भंवर में फंस गये और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गये। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाल लिया। सुनील रावत अविवाहित थे, उसकी मौत की खबर से परिजनों का बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page