ख़बर शेयर करें -

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर रात को सैनिक होटल देवप्रयाग के निकट एक ट्रक गंगा नदी में समा गया। दुर्घटना में चालक और उसकी पत्नी के नदी में डूबने की आशंका है। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए टिहरी और श्रीनगर बांध से पानी को कम किए जाने को कहा है।

थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को देवप्रयाग से करीब 4 किमी आगे सैनिक होटल के निकट केबिल बिछा रहे लोगों ने सड़क के पैराफीट सहित खाई की ओर पेड़ टूटे देखे। तो उन्हें किसी दुर्घटना की संभावना लगी। पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी रावत को सड़क के करीब 120 मीटर नीचे गंगा किनारे ट्रक का पिछला हिस्सा मिला। जबकि ट्रक का केबिन नदी में समाया हुआ था। पुलिस ने नंबर के जरिए वाहन स्वामी टिंकू से संपर्क किया तो पता चला कि ट्रक बिहारीगढ़ से रात को मिनरल वाटर की बोतलें लेकर गोपेश्वर के लिए चला था। 38 वर्षीय चालक अजय नजीबाबाद उत्तर प्रदेश के साथ उसकी पत्नी राजेश्वरी भी थी। राजेश्वरी अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग में दुकान का काम करती है। रविवार रात वह भी पति साथ यहां के लिए चली थी। करवाचौथ की रात पति पत्नी के ट्रक दुर्घटना का शिकार होने की आशंका से क्षेत्रवासियों ने भी दुख जताया है। पुलिस टीम ने पति-पत्नी की गंगा में तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page