ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल जिले के बेतालघाट के डोलकोट गधेरे में बुधवार रात बाइक सवार वन दरोगा बह गए। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस दौरान उसका साथी बाल-बाल बचा।
सिमलखा निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र दलीप सिंह बुधवार रात अपने साथी के साथ बाइक से खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे से घर की ओर जा रहा था। डोलकोट गधेरे पार करते समय देवेंद्र बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बह गया। बाल-बाल बचे साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाने परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक देवेंद्र का पता नहीं चल सका।
कैंचीधाम की एसडीएम मोनिका ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और राजस्व विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक की तलाश में लगे हुए हैं। दो जेसीबी की मदद से पानी के बहाव को बदला गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page