ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। ऋषिकेश में निम बीच पर गंगा नदी में युवक व युवती डूब गए हैं। एसडीआरएफ ने उन्हें खोजने के लिए सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक आज एक जुलाई को पुलिस चौकी तपोवन द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि एक युवक व युवती निम बीच पर गंगा नदी में डूब गए है। सूचना पर पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुँचकर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि युवती नहाते हुए तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगी जिसे बचाने के लिए उसका साथी युवक भी नदी में कूद गया। टीम द्वारा मौके पर सर्चिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page