ख़बर शेयर करें -

।

संपादक अजय अनेजा।

लालकुआं। उत्तरायणी एवं लोहड़ी मेला कमेटी का पुनर्गठन करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता हेमंत नरूला को अध्यक्ष तथा समाजसेवी पूरन सिंह रजवार को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर महामंत्री के रूप में दीवान सिंह बिष्ट और विनोद श्रीवास्तव को सौपा।

मेला प्रबंधक नारायण सिंह बिष्ट और प्रकाश जोशी बनाए गये, उपाध्यक्ष के रूप में , संजय जोशी, संजीव शर्मा और मीना रावत बनाए गये, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में दीप चंद्र लोहनी का नाम तय किया, संरक्षक मंडल में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पवन कुमार चौहान, लाल चंद्र सिंह, कैलाश चंद्र पंत, बीसी भट्ट, रंजीत बोरा, मंत्री के रूप में नंदन सिंह राणा, प्रेमनाथ पंडित, सोशल मीडिया प्रभारी विनय रजवार और अशोक नेगी मनोनीत किए गये।इस अवसर पर तय किया गया कि इस बार भी तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पहले दिन लोहड़ी मेला का कार्यक्रम होगा, जबकि 14 और 15 जनवरी को उत्तरायणी के भव्य कार्यक्रम किए जाएंगे। बैठक के दौरान मेले के आयोजन के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत नरूला ने 1 लाख रुपये तथा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने नगर पंचायत बोर्ड से एक लाख रुपया देने की घोषणा की।लोहड़ी मेला की बैठक में नगर पंचायत के सभासद धन सिंह बिष्ट , योगेश उपाध्याय, सुरेंद्र लोटनी, बॉबी संभल, किशन भट्ट, नरेश चौधरी, प्रकाश कुमार, गोपाल भट्ट तिलकधारी, कुलदीप जोशी, प्रेम नाथ पंडित, इंदर सिंह तुलेड़ा सहित भारी संख्या में युवा मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page