ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली के सुभाष नगर में शनिवार देर रात नगर निगम के निरीक्षक के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले चर्चित खड़िया कारोबारी जवाहर सिंह परिहार के बेटा गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की गई।

पुलिस के मुताबिक बीती रात कमल परमार पुत्र डुंगर सिंह परमार, निवासी कपूर आटा चक्की, सुभाष नगर, हल्द्वानी, जिला नैनीताल द्वारा अपने साथियों योगेन्द्र परमार पुत्र नरेन्द्र सिंह परमार निवासी आदर्श कॉलोनी, सुभाष नगर, हल्द्वानी तथा सुदर्शन परमार पुत्र दर्शन सिंह परमार निवासी बैंक कॉलोनी, दोनहरिया, हल्द्वानी के साथ थाना उपस्थित होकर एक लिखित तहरीर दी गई।

तहरीर में अवगत कराया गया कि मनीष परिहार नामक व्यक्ति द्वारा अपनी कार संख्या यूके 04 क्यू 3663 का उपयोग करते हुए वादी को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जो वादी के मकान की सीढ़ियों (जीने) पर जाकर लगा। इस घटना में वादी एवं उनका पोता बाल-बाल बच गए।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली हल्द्वानी में धारा 109 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इस गंभीर प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी. द्वारा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 01 अदद रिवाल्वर (.32 बोर), 01 अदद जिन्दा कारतूस एवं 01 अदद खोखा कारतूस (.32 बोर) बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त मनीष परिहार पुत्र जवाहर सिंह परिहार निवासी कृष्णा नगर फेस-ई, डहरिया, हल्द्वानी, जिला नैनीताल मूल पता: ग्राम/पो0 असों, तहसील/थाना कपकोट, जिला बागेश्वर
उम्र: 45 वर्ष है। वह खड़िया खनन के कारोबार से जुड़ा है।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता ललित नाथ,
मुकेश सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page