ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आज फिर सड़क हादसा हुआ है। हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। वाहन सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है. बताया जा रहा की पिकअप वाहन रानीबाग के अमृतपुर से छोटा कैलाश को जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है.
भीमताल थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को छोटा कैलाश को जा रहे पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू कर सभी को खाई से बाहर निकल गया। जहां दो लोगों की मौत हुई है.
हादसे में वाहन के खाई में से बिशन दत्त पांडे (70) निवासी भौर्सा और मनीष पडलिया निवासी बानना की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक धीरज घायल हो गया. घायल का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप वाहन का क्रॉस टूटने के चलते पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page