ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिला पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। एसओजी एवं मुखानी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर जनपद में नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज 24 मई को थानाध्यक्ष मुखानी पंकज जोशी के नेतृत्व में एसओजी व थाना पुलिस टीम द्वारा चंद्रशेखर पाठक उर्फ अनुज को पार्वती कॉलोनी आरके टेंट रोड पर बायी ओर स्थित मकान के पीछे से 15.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर थाना मुखानी में 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार चंद्रशेखर पाठक उर्फ अनुज पाठक पुत्र नारायण दत्त पाठक निवासी गैस गोदाम रोड बच्ची आटा चक्की के पास थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजीत राठौर (प्रभारी एसओजी), उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर,
कांस्टेबल गणेश गिरी, चन्दन नेगी (एसओजी) शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page