ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। खेल विभाग का कनिष्ठ सहायक स्मैक के साथ गिरफ्तार हुआ है। आरोपी बाबू की एक वर्ष पहले मृतक आश्रित कोटे में पहली नियुक्ति हुई है। उसके साथ एक स्थानीय युवक भी पकड़ा गया है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार युवकों को रोका
गया। बाइक चला रहे 22 वर्षीय संदीप बिष्ट पुत्र स्व. गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि वह नत्थूवाला, देहरादून का रहने वाला है और खेल विभाग में कनिष्ठ सहायक है। उसकी नियुक्ति हुए एक वर्ष हुआ है और पिता की मृत्यु के बाद नौकरी मिली थी। जबकि दूसरा युवक 22 वर्षीय सुभाष कनौली पुत्र प्रताप सिंह निवासी कठायतबाड़ा बागेश्वर का रहने वाला है। दोनों के पास क्रमशः 01.94 और 2.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर अल्मोड़ा जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page