ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल के काठगोदाम से आदि कैलाश यात्रा का पहला दल रवाना होने के साथ ही इस वर्ष की आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा शुरू हो गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के टूरिस्ट रेस्ट हाउस काठगोदाम से निगम के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ल ने आदि कैलाश यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व यात्रा करने आए श्रद्धालुओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि पहले दाल में 49 यात्री हैं जो 8 दिन में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा के साथ-साथ कुमाऊँ मंडल के मंदिरों के दर्शन कर आएंगे। उन्होंने बताया कि कल 488 लोगों ने देश भर से इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा यात्रियों की सुख सुविधा रहने और खाने की पूरी व्यवस्था यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावो में की गई है। पिथौरागढ़ चीन बॉर्डर पर आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए हर साल देश और दुनिया से सैकड़ो यात्री यहांआते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page