ख़बर शेयर करें -

देहरादून। नशे के सौदागरों पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) उत्तराखंड का फिर डंडा चला है।एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF टीम द्वारा देहरादून के नशा तस्करों को 64 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स* द्वारा थाना रायपुर देहरादून क्षेत्र से 02 अन्र्तराज्यीय ड्रग डीलर/पेडलरों को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से करीब 64 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई है जिसे ये शुभम निवासी पटियाला पंजाब नामक व्यक्ति से लाकर देहरादून क्षेत्र में स्थानीय स्तर अपने पैडलरों को सप्लाई करने वाले थे । पकड़े गये ड्रग तस्कर सुमित बिष्ट पुत्र शीशपाल सिंह बिष्ट पता लालपानी तहसील जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 20 वर्ष प्रियांशु नेगी पुत्र मोहन सिंह नेगी पता सतपुली मैन बाजार पौड़ी गढ़वाल उम्र 20 वर्ष के विरूद्ध थाना रायपुर देहरादून पर एएनटीएफ टीम द्वारा अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम को विगत काफी समय से जानकारी मिल रही थी कि देहरादून क्षेत्र में काफी मात्रा में ड्रग की सप्लाई जा रही है जिस पर मेन्यूवली काम करते हुए ड्रग डीलर को चिन्हित किया गया एवं उसकी निगरानी एवं गिरफ्तारी के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम द्वारा अपना जाल बिछाया गया जिसके फलस्वरूप दिनांक 01.03.2025 को सांय लगभग 04:30 बजे करीब रायपुर आंचल डेरी वाली गली से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 64 ग्राम अवैध स्मैक बरामदगी की गई है।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया है कि वह पकड़ी गई स्मैक को शुभम निवासी पंजाब नामक व्यक्ति से लाए थे अभियुक्त द्वारा बतायी गई जानकारी के अनुसार स्थानीय पैडलरों के खिलाफ एएनटीएफ टीम द्वारा शीध्र ही कार्यवाही की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त सुमित बिष्ट पुत्र शीशपाल सिंह बिष्ट पता लालपानी जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 20 वर्ष व प्रियांशु नेगी पुत्र मोहन सिंह नेगी पता सतपुली मैन बाजार पौड़ी गढ़वाल उम्र 20 वर्ष शामिल हैं।
एएनटीएफ/एसटीएफ टीम मेंहेड कांस्टेबल सुधीर, मनमोहन कुकरेती, कांस्टेबल दीपक नेगी
मोहम्मद आमिर, थाना रायपुर देहरादून टीम के उपनिरीक्षक रविंद्र नेगी,कांस्टेबल प्रदीप नेगी कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page