ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ की साइबर थाना पुलिस ने तीन करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि राजपुर रोड निवासी व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें मुंबई पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने व्हाट्सऐप पर कॉल कर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई। उनसे कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर उनके नाम से पार्सल पकड़ा गया है। जिसमें ड्रग्स और फर्जी पासपोर्ट पाए गए हैं। आरोपियों ने पीड़ित को 48 घंटों तक वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट में रखा। वह किसी को बता भी नहीं पाए। ठगों ने पीड़ित को धमकी दी गई कि अगर वह निर्दोष साबित होना चाहते हैं अपनी संपूर्ण धनराशि जांच के लिए बताए गए बैंक खातों में जमा करनी होगी। इस डर से पीड़ित ने तीन करोड़ से ज्यादा रकम आरोपियों के बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। आरोपी मनोज निवासी बहराइच को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page