ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। लोन दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस लेकर लाखों की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड नैनीताल के बेतालघाट थाना पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। सीए का स्टूडेंट तथा पैसा बाजार के पूर्व कर्मचारी ने शातिर तरीके से ठगी की। पुलिस इसे हरियाणा से गिरफ्तार कर लाई है।

पुलिस के मुताबिक 21 मई को सौरभ बोहरा पुत्र स्व0 देवेन्द्र सिंह बोहरा निवासी बोहरा कालोनी बेतालघाट जनपद नैनीताल द्वारा थाने में लिखित शिकायत दी कि उसकी बेतालघाट बाजार में फर्नीचर की दुकान है। उसके द्वारा ऑनलाईन लोन हेतु गूगल पर सर्च किया गया था। 15 मार्च 24 को एक टोल फ्री नम्बर से उसके पास लोन के सम्बन्ध में फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को पैसा बाजार का कर्मचारी बताते हुए वादी को 50 लाख रूपये के लोन दिलाने की बात कही गयी। 28 मार्च तक सौरभ द्वारा प्रोसेसिंग फीस के नाम पर करीब 490000 रूपये उक्त ठग के गूगल पे के माध्यम से ऑनलाईन ट्रांसफर किये गये।
धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति का मोबाईल स्विच ऑफ हो गया तब वादी को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। शिकायत पर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा शीघ्र पुलिस टीम का गठन कर ठग की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए। हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक क्राइम नैनीताल एवं सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा टीम द्वारा दौराने विवेचना वादी व अभियुक्त गणों के मोबाईल व अन्य दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण व अथक प्रयास से 28 मई को अभियुक्त आयुष कुमार को गुड़गांव हरियाणा से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर चुका है तथा वर्तमान में ऑनलाईन सीए की पढ़ाई कर रहा है करीब 06 महीने से एविएटर बैटिंग एप के जरिये ऑनलाईन जुए की लत लग गयी थी इस कारण अपने व अपने दोस्तों के पैसे जुए में हार गया था। पूर्व में Paisa bazaar.com कम्पनी में नौकरी कर चुका था, इसलिये उसने लोन के बारे में ऑनलाईन जानकारी लेने वाले व्यक्तियों का डाटा लेकर वादी से सम्पर्क किया और Paisa bazaar.com का कर्मचारी बनकर लोन की प्रोसेसिंग फीस के नाम पर करीब 4 लाख 90 हजार रूपये गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में डलवाये गये। गिरफ्तार आशीष कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी हाउस न0 214/492/30 डी ब्लॉक राजेन्द्र पार्क गुड़गांव हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद,कांस्टेबल गगन भण्डारी, दीपक सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page