ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत, अनुशासन एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता प्राप्त की है। विद्यालय का परिणाम अत्यंत गौरवपूर्ण रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उच्च अंक अर्जित कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया।

विद्यालय की छात्रा अरिना रघुवंश ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि जिला टॉपर बनने का गौरव भी हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय परिवार को अत्यंत गौरवान्वित किया है।

इसी क्रम में जिज्ञासा भट्ट ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि निशिका पपने ने 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर प्रगति एवं सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page