ख़बर शेयर करें -

Rudrpur News- रूद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्टेडियम में बीते छ: अक्टूबर शुक्रवार को हुई राज्य स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में शांतिपुरी की आठ छात्राओं ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में राजकीय इण्टर कालेज शांतिपुरी की यशोधरा कोरंगा कक्षा 11 ने स्वर्ण पदक, खुशबू जोशी कक्षा 11 ने रजत पदक, तनीषा कार्की कक्षा 11 ने रजत पदक, रंजना पंन्त कक्षा 11 ने रजत पदक तथा दिया मेहता कक्षा 11 ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल शांतिपुरी की साक्षी पंन्त ने स्वर्ण पदक, बृजेश ने रजत पदक तथा हर्षिता कोरंगा ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं की इस सफलता पर प्रधानाचार्य एनबी चंद, बृजेश गुप्ता, पीटीआई नवीन भट्ट, प्रेमा बोहरा, पीटिए अध्यक्ष बीएस कोरंगा, केडी जोशी, एसएमसी अध्यक्ष इन्दर मेहता व खीमानंद जोशी ने उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page