ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के मालिक डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ पैथोलॉजी लैब संचालिका ने छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने और धमकाने का आरोप में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ ये घटनाएं छह से 22 जून के बीच हुईं। डर के कारण वह पुलिस को तहरीर नहीं दे पाई थी।

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की निवासी इस महिला ने तहरीर में बताया है कि वह शहर में पैथोलॉजी लैब संचालित करती है। वह अक्सर डॉ. शर्मा के अस्पताल से मरीजों के ब्लड सैंपल लेने जाती थी। पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि छह जून 2024 को डॉ.शर्मा शराब के नशे में रात करीब 10 बजे उसके घर पहुंच गए। जब उसने वापस जाने को कहा तो विरोध करने लगे। महिला का आरोप है कि उसने वीडियो बनाने की कोशिश की तो डॉक्टर ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। आरोप है कि 22 जून को महिला अपना बकाया भुगतान लेने दोपहर बाद करीब 3:15 बजे अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने अपने चैंबर में अश्लील हरकत कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। लैंब बंद कराने की धमकी दी। इस मामले में डॉ.शर्मा का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page