ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों से निवास एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवा नौकरी हासिल की थी।

निलंबित शिक्षक शोभित सिंह की नियुक्ति पिछले वर्ष बाजपुर क्षेत्र के हरसान राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। शोभित मूल रूप से रामपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। प्रथमदृष्ट्या जांच में उसके दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने उसे निलंबित करने के आदेश जारी किए। डीईओ मिश्रा ने बताया कि बीते वर्ष शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान ऊधमसिंह नगर जिले में 309 पद स्वीकृत हुए थे, जिनमें से 256 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई थी। जांच में यह सामने आया है कि करीब 40 अभ्यर्थियों ने दो राज्यों से निवास और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी प्राप्त की है। ऐसे सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं और अभिलेखों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शैक्षिक मूल अभिलेखों की जांच प्रक्रिया अभी जारी है और जांच में दोषी पाए जाने वाले अन्य शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page