ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। आरोपी लगभग एक माह से जेल में बंद है।

17 नवंबर को हल्द्वानी निवासी यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को एक पत्र भेजा गया। पत्र लिखने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए सौरभ से दो करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की। रंगदारी न देने पर परिवार के किसी सदस्य को जान से मारने की धमकी दी।
मामले में पुलिस ने 19 नवंबर को थानपुर डावरी फैजगंज बिसौली बेला बदायूं निवासी अरुण को गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में है। अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने कोर्ट के सामने तमाम तथ्य पेश किए। कहा कि आरोपी का न तो कोई आपराधिक इतिहास है और न ही यह स्पष्ट है कि उक्त पत्र उसने ही लिखा है। इसके आधार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी अखिलेश कुमार ने अरुण को जमानत दे दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page