ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। भीमताल के अलचौना के ताड़ा गांव में मंगलवार की शाम बाघ का निवाला बनी निकिता शर्मा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को लेकर खुटानी चौराहे पर जाम लगा दिया। युवती की मौत के बाद से ग्रामीणों और परिजनों में वन विभाग और जिला प्रशासन के लिए आक्रोश था।

बुधवार की सुबह नाराज लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक राम सिंह कैड़ा के समझाने पर भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों को मानने में पुलिस के अधिकारी लगे हुए हैं लेकिन ग्रामीण सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का उग्र विरोध देख वन विभाग के कन्जवेटर और डीएफओ ग्रामीणों को सामने तक नहीं आए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद नैनीताल डीएम को फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठाया गया। ग्रामीण युवती का शव लेकर खुटानी में वन विभाग और प्रशासन के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page