ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी और बाइक हरिद्वार से किराये पर लिए जाने की बात सामने आई है। देहरादून पुलिस की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर वाहन स्वामी समेत संबंधित लोगों से पूछताछ की है।
पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपियों ने बृहस्पतिवार को एक बाइक और शुक्रवार तड़के करीब चार बजे एक स्कूटी किराये पर ली थी। स्कूटी आकाश नाम से झारखंड का पता दर्ज कर ली गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों वाहनों के लिए एक ही आधार कार्ड जमा कराया गया था।
वाहन रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक दुकान से एक दिन के लिए किराये पर लिए गए थे। आधार कार्ड और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि देहरादून पुलिस का जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page