ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार में कांवड़ लेने आ रहे दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा चंडीपुल के पास हुआ।

दोनों श्रद्धालु बाइक पर सवार होकर हरिद्वार कांवड़ लेने आ रहे थे, तभी सड़क पर अचानक हुए हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि हादसा बाइक फिसलने के कारण हुआ है, हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जानकारी जुटाना का प्रयास कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। रोड़ीबेल वाला चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान 26 वर्षीय सुरेश पुत्र भगवान स्वरूप निवासी शाहाबाद, थाना बबराला, जिला संभल और 30 वर्षीय अरविंद पुत्र सोमपाल निवासी चकरपुर, थाना केला देवी, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक से यात्रा कर रहे थे। प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के समय कांवड़ियों ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक में फिसलने के निशान भी मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page