ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में एक महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी है।किराए के मकान में रह रही एक महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के के मुताबिक मूलरूप से रूद्रपुर की रहने वाली महिला आस्था उर्फ अफसाना रामपुर रोड स्थित नीलांचल कालोनी फेस 5 शिवा कालोनी में गंगाराम मौर्य के मकान में पिछले तीन महीने से किराए पर रह रही थी। महिला का पति महीने में एक दो बार ही यहां पर आता था। बुधवार को महिला का शव संदिग्ध हालत में कमरे में पाया गया। मकान स्वामी ने मामले की सूचना टीपी नगर चौकी को दी। सूचना मिलने के बाद टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मौके पर कोतवाल उमेश मलिक भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अफसाना का पति 8 अप्रैल को रात में नशे में चूर होकर आया। सुबह चार बजे दोनों बच्चियों को लेकर चला गया था। आस्था उर्फ अफसाना भी दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली। तब मकान मालिक मौर्य ने आस्था को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। मकान मालिक बुधवार को आस्था से मिलने उसके कमरे की ओर गया तो कमरे में दुर्गंध आ रही थी।
मकान मालिक ने दो मंजिले में जाकर देखा तो अफसाना खून से लथपथ पड़ी हुई थी। सूचना पर टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। महिला के साथ रहने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page