ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां के मच्छी बाजार से गुजरने वाले नाले में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव की हालत से पता चल रहा है कि वह कई दिन पुराना है। अनुमानत: मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच होगी। फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह गाधीनगर नाले में जब कुछ लोगों ने एक शव को उतराते देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकालने के प्रयास शुरू किए गए। इसके बाद पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। घटना स्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। सीओ नितिन लोहनी के अनुसार शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

फिलहाल उसे र्मोचरी में रखवाया गया है। मृतक की आयु लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच मानी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page