ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रामपुर रोड पर बेलबाबा और एस मोड़ के पास एक गर्भवती हथिनी को हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में हथिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। घायल हथिनी के पास हाथियों का झुंड इकट्ठा हो गया।

सूचना पर वन अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने बस को सीज कर दिया है। घायल हथिनी का उपचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि हथिनी की देखभाल के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
यह पूरा मामला तराई केंद्रीय वन विभाग का है डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि हथिनी को हरियाणा रोडवेज की बस से टक्कर लगी है। बुधवार सुबह के समय हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था कि अचानक एक हथिनी रोडवेज की बस के सामने आ गई। जिसमें उसको टक्कर लग गई। डीएफओ का कहना है ऐसे हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे, जानकारी यह भी लगी है की हथिनी गर्भवती है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page