ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह नैनीताल में मार्निग वाॅक पर निकले। उन्होंने नगर में प्रातः काल सफाई कर्मचारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने समस्याओं को भी सुना। जिस पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने तत्काल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

मल्लीताल रिक्शा स्टैंड में रिक्शा चालकों से भी रूबरू हुए। उपरांत पंत पार्क पर चाय ठेला व्यवसाय कर रहे लोगों से मुलाकात की। श्री धामी द्वारा चाय के ठेले पर समोसे के साथ चाय का स्वाद लिया। उनका हाल भी जाना। लोगों से मुलाकात की।

पर्यटन के बारे में भी जानकारी ली। काशीपुर से आए बच्चों भी चाय पी रहे थे बच्चों के चाय का पैसा भी मुख्यमंत्री श्री धामी ने खुद दिया। डीएसए मैदान पर क्रिकेट खेलने वाले बच्चों के साथ वार्ता की। स्वयं बल्ला पड़कर क्रिकेट भी खेला।

फ्लैट पर बच्चों ने अचानक श्री धामी को मैदान में देखकर बच्चे खुशी में झूम उठे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने गुरुद्वारे पर मत्था टेका। मां नैना देवी के दरबार के भी दर्शन किए। इस दौरान मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर डब्बू, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page