ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों के द्वारा यह विरोध प्रदर्शन हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में किया गया।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों और राज्य में महिलाओं के शोषण और अपराधों में भाजपा से जुड़े लोगों के होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार को चूड़ियां दिखाकर प्रदर्शन किया। हल्द्वानी में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने भाजपा से बेटियां बचाओ का नारा लगाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि सरकार द्वारा अपराधियों को बचाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी ने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए, क्योंकि आज सरेआम बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अपराधी भाजपा से जुड़े हुए हैं, चाहे वो इनका मंडल अध्यक्ष हो, चाहे वो इनके विधायक का भाई हो या फिर दुग्ध संघ का अध्यक्ष हो महिला उत्पीड़न से लेकर अपराधों तक सरकार से जुड़े लोग देवभूमि को बर्बाद करने में तुले हुए हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पूर्व अध्यक्ष सतीश नैनवाल पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, गोविंद बगडवाल आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page