ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के आनंद पुर में हाल ही में शराब पीकर गोली मारकर किशोर को घायल करने के दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। बताया गया है कि आईपीएल टीम बनाने को लेकर उपजे विवाद में अपने ही दोस्त पर दोस्त ने ही तमंचे से फायर झोंक दिया था।
पुलिस के मुताबिक 21 अप्रैल को वादी सुशील कुमार मौर्य पुत्र किशन मौर्य निवासी आनन्दपुर हल्द्वानी जनपद नैनीताल की तहरीर बाबत अभियुक्त द्वारा वादी के भतीजे वेदान्त मौर्य को जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर देना व गाली गलौज करने के आधार पर थाना हल्द्वानी पर धारा 307/504 भादवि बनाम किशन उर्फ बब्लू मुकदमा पंजीकृत कराया गया। विवेचना उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट कोतवाली हल्द्वानी द्वारा की जा रही है।
उपरोक्त मामले का तत्काल संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र को मामले के शीघ्र खुलासे हेतु टीम गठन करने के निर्देश दिये गये। क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार की जा रही अभियुक्त की तलाश, सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज -। 24 अप्रैल को बेलबाबा मन्दिर के 500 मीटर की दूरी पर मोतिया लाईन के पास रामपुर रोड हल्द्वानी से अभियुक्तगण किशन ठाकुर उर्फ बब्लू व सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ करने पर दोनों ने बताया बताया कि सुशील मौर्य हमारा दोस्त था जिसके घर आना जाना रहता था 20 अप्रैल को आईपीएल में टीम बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था जिस कारण मारपीट व गुस्से में आकर हम लोगो ने तमंचे से फायर कर दिया था। अभियुक्तगणों न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त किशन ठाकुर उर्फ बब्लू पुत्र स्व0 कविराज ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी ढालीपुर ढकरानी थाना विकासनगर देहरादून व सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 करन शाही निवासी सूर्य विनायक वार्ड न0 05 चैकी सूर्य विनायक जिला भक्तपुर काठमांडू नेपाल के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट,चौकी प्रभारी टीपीनगर, हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल कोतवाली हल्द्वानी
कांस्टेबल अनिल टम्टा कोतवाली हल्द्वानी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page