

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में 2022-24 सत्र के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी और मित्र देश भूटान के दो भी प्रशिक्षु अधिकारी पासआउट होंगे।
राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के चलते मंगलवार को जिलाधिकारी सोनिका ने एफआरआई परिसर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वर्तमान बैच से सबसे अधिक 15 अधिकारी मध्य प्रदेश राज्य को मिलने जा रहे हैं, जबकि उत्तराखंड को तीन अधिकारियों की सेवाएं मिलेंगी। 1926 से यह संस्थान पहले इंडियन फॉरेस्ट कॉलेज और अब राष्ट्रीय वन अकादमी के रूप में देश की सेवा कर रहा है। स्वतंत्र भारत के सभी भारतीय वन सेवा अधिकारियों और 14 मित्र राष्ट्रों के 365 वन अधिकारियों ने अब तक इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
You cannot copy content of this page
बिटकॉइन निवेश और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 15 लाख ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सड़क निर्माण परियोजना के लिए सात हजार पेड़ का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, न्यायालय ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब
उत्तराखंड में एक बार फिर सक्रिय होगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया 29 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 480 टिन अवैध लीसा से भरा कैंटर पकड़ा; चालक फरार, परिचालक गिरफ्तार
खुलासा: मंदिर की गद्दी पर कब्जा करने की साजिश के चलते कर दी दो साधुओं की हत्या
