ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के इंदिरा नगर के पास बरसाती नाले में बहे बच्चे का आज शव मिल गया है। बच्चे का शव सूपी भगवानपुर के नहर में मिला है। सात वर्षीय बच्चा इंदिरा नगर के बरसाती नाले में बह गया था। जिसकी खोजबीन में थाना बनभूलपुरा पुलिस स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही थी।
इसी बात आज बच्चे का शव मिल गया है, प्रशासन द्वारा आपदा मद से नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया की जाएगी,फिलहाल मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार थाना प्रभारी नीरज भाकुनी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page