ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में खड़ी एक कार के अंदर दिल्ली निवासी व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह कार नरकोटा में रेलवे प्रोजेक्ट के पास दो दिन से खड़ी थी। जब आसपास दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

बीते दो दिनों से बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास दिल्ली नंबर की एक लाल रंग की कार खड़ी थी। सोमवार को नरकोटा के पास रेलवे प्रोजेक्ट की कार्यदायी संस्था मेघा कंपनी के कार्मिकों पुलिस को सूचना दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनूप सिंह (47) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सुल्तानपुर रोड, नार्थ वेस्ट दिल्ली अपने दो चचेरे भाइयों के साथ 10 अप्रैल को दिल्ली से कौसानी घूमने आए थे। लौटते वक्त 12 अप्रैल को रुद्रप्रयाग के आसपास अनूप ने दोनों चचेरे भाइयों को अपने वाहन से उतार दिया और भाइयों से कहा आप घर चले जाओ मैं कुछ दिन बाद आऊंगा।

पुलिस ने बताया कि उक्त वाहन को 12 अप्रैल को साढ़े तीन बजे करीब जनपद की जवाड़ी चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग की ओर से आगे श्रीनगर की तरफ जाना पाया गया है। पुलिस ने वाहन के पंजीकरण नंबर और यहां लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो मृतक अनूप सिंह के भाई संजीव ने पुलिस को बताया कि अनूप सिंह उनका सगा भाई है। बताया कि कुछ दिनों पूर्व अनूप दो चचेरे भाइयों के साथ 10 अप्रैल को दिल्ली से उत्तराखंड के कौसानी घूमने आया था।

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर ने बताया कि साक्ष्य संकलन की कार्रवाई के लिए घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है। पुलिस की सूचना पर परिजन दिल्ली से रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page