ख़बर शेयर करें -

देहरादून। रायवाला के हरिपुर कला में हाथी ने देर शाम एक युवक पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सोनू थापा(40) पुत्र ज्ञान सिंह थापा वार्ड संख्या 7 हरिपुर कला के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page