ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून। फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार के झांसे में आकर देहरादून के डोईवाला के एक व्यक्ति को सवा करोड़ रुपये की चपत लग गई। जालसाजों ने रियो चेन नाम के निवेश प्लेटफॉर्म पर भारी मुनाफे का लालच देकर पीड़ित से किस्तों में करीब 1.20 करोड़ रुपये हड़प लिए।

 

ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों को खंगाल रही है। डोईवाला निवासी मंदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2025 में उन्हें फेसबुक पर सरोज मिश्रा नाम की एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। बातचीत शुरू हुई तो युवती ने खुद को बेंगलुरु का निवासी बताया।

 

युवती ने विश्वास जीतने के बाद मंदीप को निवेश के जरिए मोटी कमाई का लालच देना शुरू किया। युवती ने मंदीप को रियो चेन नामक एक निवेश प्लेटफॉर्म के बारे में बताया। एक लिंक भेजा औरर अलग-अलग तारीखों में कुल 1.20 करोड़ रुपये जमा कर दिए। जब रकम नहीं मिली तो ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page